फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Divisional Commissioner held a review meeting, directed for a concrete plan on availability of fertili

Jhansi: मण्डलायुक्त ने ली समीक्षा बैठक, खाद की उपलब्धता पर ठोस प्लान के निर्देश

Thu, 21 Aug 2025 09:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 21 Aug 2025 09:10 PM IST
सार

मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों में नकली दवाओं की बिक्री की आशंका पर सख्ती करने के निर्देश दिये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
Jhansi: Divisional Commissioner held a review meeting, directed for a concrete plan on availability of fertili
समीक्षा बैठक लेते मण्डलायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मंडलायुक्त ने खाद की उपलब्धता एवं वितरण हेतु ठोस प्लान बनायें जाने की बात कही। जिससे किसानों को समय से खाद उपलब्ध हे सके। 
विज्ञापन


उन्होंने जीरो पावर्टी कार्यक्रमों का सत्यापन कराने के निर्देश दिये। जीरो पाॅवर्टी अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है। उन्होने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि पोर्टल पर उपलब्ध डेटा में सम्मिलित निर्धन व्यक्ति से सम्पर्क कर उसे विभागीय योजनाओं का लाभ अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराया जाये, जिससे वह गरीब व्यक्ति जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होने फसली ऋण वितरण लक्ष्य के अनुरुप प्रगति लायें जाने के निर्देश दिये। किसानों के खातों का आधार सीडिंग सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करायें। 
विज्ञापन



मण्डलायुक्त ने ग्राम पंचायत वार सम्पत्तियों का रजिस्टर अपडेट कराने के निर्देश दिये। उन्होने फैमली आईडी की प्रगति को बढ़ाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कस्तूरबा बालिका विद्यालय, निराश्रित स्थल, अनुसूचित जाति छात्रावासों सहित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का 15 दिन में निरीक्षण करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्रों को एक सप्ताह में पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का लाभार्थीवार सत्यापन करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होने आसरा आवास योजना के अन्तर्गत नगर पंचायतों में निर्मित आवासों का आवंटन पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने मलिन बस्तियों में कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मण्डलायुक्त ने जलजीवन मिशन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश देते हुये कहा कि शेष कार्यो को जल्द पूर्ण करायें, ताकि छोटी-छोटी कमियों के निस्तारण कराकर कार्य पूर्ण करायें। उन्होने विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु विद्युत कनैक्शन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करायें। मण्डलायुक्त ने तीनों जनपदों में नकली दवाओं की बिक्री की आशंका पर सख्ती करने के निर्देश दिये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस कार्य में शिथिलता स्वीकार नहीं है। उन्होने सभी लम्बित वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करायें जाने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि छात्रवृत्ति हेतु अभ्यर्थी का सही डाटा फीड कराना सुनिश्चित करें।
 
मण्डलायुक्त ने सभी प्रकार के लम्बित वादों, आईजीआरएस, सीएम हैल्पलाइन, आॅनलाइन सन्दर्भो की समीक्षा करते हुये अभियान चलाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिये। उन्होने मत्स्य पट्टा आवंटन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा योजना, छात्रवृत्ति प्रकरण, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, फैमली आईडी, पर्यटन योजनाओं के निर्माण कार्यो में प्रगति लाने, खाद्य, आपूर्ति, औषध प्रशासन, बाट-माप विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रुप से खाद्य पदार्थो का निरंतर निरीक्षण, पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये गैंगस्टर के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होने पशु तस्करी, जुआ सट्टा माफिया, एण्टी भू-माफिया, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक, अवैध खनन पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करें, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में, एनएचएआई के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाने की कार्यवाही के निर्देश दिये।


बैठक में डीआईजी केशव कुमार चौधरी, जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर अमनदीप डुली, एसएसपी जालौन डाॅ0 दुर्गेश कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन उमाकान्त त्रिपाठी, सीडीओ झांसी जुनैद अहमद, डीएफओ नीरज आर्या, एडीएम प्रशासन झांसी शिव प्रताप शुक्ल, सचिव जेडीए उपमा पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त ऋषिमुनि उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार, जेडी शिक्षा राजूराणा, एडी हेल्थ डाॅ0 सुमन, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed