{"_id":"6299157c4ba40040997a1e7c","slug":"jhansi-depot-will-soon-get-175-contract-conductors-jhansi-news-jhs2220401184","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी डिपो को जल्द मिलेंगे 175 संविदा कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी डिपो को जल्द मिलेंगे 175 संविदा कंडक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी डिपो में लंबे समय से परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते झांसी परिक्षेत्र में 175 संविदा परिचालकों की जल्द भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रदेश स्तर के क्षेत्रीय अधिकारियों को इसकी मंजूरी दे दी गई है। यह भर्ती जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। कम से कम पांच हजार किलोमीटर बस पर चलने पर परिचालक को एक रुपये 59 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा।
बता दें, झांसी डिपो की कुल 136 रोडवेज बसों में वर्तमान में 66 सरकारी और 300 संविदा पर परिचालक तैनात हैं। जो झांसी से उरई, ललितपुर, कानपुर, लखनऊ, आगरा, दिल्ली, गोरखपुर आदि रूटों पर संचालित बसों पर तैनात हैं। लंबे समय से डिपो में परिचालकों की कमी चल रही थी। जिससे कभी-कभी कई कई दिनों तक लगातार परिचालकों को ड्यूटी करनी पड़ जाती थी। जिससे डिपो प्रबंधन की मांग के अनुसार 175 परिचालकों की भर्ती के लिए मंजूरी मिल गई है। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया झांसी परिक्षेत्र में रोडवेज बसों पर चलने वाले परिचालकों की कमी चल रही थी, जिसके चलते शासन से मंजूरी मिल गई है, जल्द ही झांसी में तैनाती की जाएगी।