फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Dead body of youth found on track

झांसी: पटरी पर मिला युवक का शव, आखरी बार प्रेमिका के साथ देखा गया

Wed, 20 Apr 2022 03:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Apr 2022 03:25 PM IST
सार

आखरी बार प्रेमिका के साथ फिल्म देखने गया था, हत्या कर शव फेंकने का आरोप।

विज्ञापन
Jhansi: Dead body of youth found on track
शव के पास बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में एक युवक का शव पटरी पर मिला है। वह आखरी बार प्रेमिका के साथ फिल्म देखने के लिए गया था। इसके बाद से लापता था। बड़े भाई ने हत्या कर शव को पटरी पर फेकने का आरोप लगाया है। इसमें प्रेमिका की भूमिका भी शामिल बताई है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में रखवाया है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


काम पर नहीं गया था युवक, प्रेमिका के साथ घूमता रहा
झांसी के प्रेम नगर निवासी वेद प्रकाश अहिरवार (22) पुत्र दालचंद्र अहिरवार एक मॉल में सेल्समैन की जॉब करता था। बड़े भाई सन्नी ने बताया कि मंगलवार को वेद प्रकाश काम पर नहीं गया। मोहल्ले के बॉबी के घर पर वह दोपहर ढाई बजे तक बैठा रहा। इसके बाद वह दोस्तों के साथ सीपरी बाजार गया। वहां से तीन दोस्त कपड़े खरीदने के लिए चले गए। वहीं, वेद प्रकाश अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर ले गया।
विज्ञापन


प्रेमिका को छोड़ने के बाद लापता था
वेद प्रकाश प्रेमिका के साथ फिल्म देखने गया था। उसने प्रेमिका को शाम करीब 6 बजे सीपरी बाजार में छोड़ा। इसके बाद से वह लापता हो गया। रात को वेद प्रकाश घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे जीआरपी ने बड़े भाई को फोन कर वेद प्रकाश का ट्रेन एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान देर रात वेद प्रकाश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में चोट, हत्या का आरोप
बड़े भाई सनी ने बताया कि वेद प्रकाश के सिर में चोट है। उसे पता चला कि वेद प्रकाश का शव पटरी पर पड़ा था। ट्रेन ड्राइवर ने शव देखकर ट्रेन रोक ली। वेद की बाइक भी पटरी से करीब 300 मीटर दूर खड़ी मिली है। हत्या कर हादसे का रूप दिखाने के लिए शव को प्रेम नगर में पटरी पर फेंका गया है। प्रेम नगर थानाध्यक्ष संजय शुल्का ने बताया कि हादसे की सूचना आई थी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed