{"_id":"69e595a2a8141b9b5c05ab9f","slug":"jhansi-daytime-temperatures-reached-43-degrees-heat-will-increase-further-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दिन का पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, अभी और बढ़ेगी तपिश; आज से चार दिन चलेगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दिन का पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार, अभी और बढ़ेगी तपिश; आज से चार दिन चलेगी लू
Mon, 20 Apr 2026 08:25 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:25 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज से चार दिन तक लू चलेगी। ऐसे में दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, गर्मी के मद्देनजर स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन
गर्मी से हाल हुआ बेहाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाइये। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज से चार दिन तक लू चलेगी। ऐसे में दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, गर्मी के मद्देनजर स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है।
तापमान में लगातार हो रहा इजाफा
प्रदेश में निचले क्षोभमंडल से आ रही शुष्क पछुआ हवाओं के साथ महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान में क्रमिक वृद्धि हो रही है। दिन के साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर चला गया है। अब गर्मी का ग्राफ और बढ़ेगा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से लू चलनी शुरू हो जाएगी। इसका असर 23 अप्रैल तक रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का और इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
स्कूल का समय बदला
प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर के बाद झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दूसरी तरफ, भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी होने से सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं समस्त बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय अब सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक खुलेंगे।