{"_id":"6a5eea67e96b4da72a09be36","slug":"jhansi-cyber-fraudster-nabbed-by-police-while-withdrawing-cash-from-atm-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: एटीएम से रुपये निकालने आया साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, खाते खुलवाकर बेच देता था अपराधियों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: एटीएम से रुपये निकालने आया साइबर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, खाते खुलवाकर बेच देता था अपराधियों को
Tue, 21 Jul 2026 09:11 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:11 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी से विभिन्न व्यक्तियों के नाम के सात एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार रात नवाबाद थाना पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान इलाइट चौराहे से इलाहाबाद बैंक जाने मार्ग पर एसबीआई बैंक के एटीएम के पास से साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विभिन्न व्यक्तियों के नाम के सात एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड व निर्वाचन कार्ड के अलावा 5300 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिली थी कि एसबीआई एटीएम के पास खड़े युवक के पास कई एटीएम कार्ड है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक मध्य प्रदेश के गांव बदनपुर थाना दूरसड़ा जिला दतिया का रहने वाला सौरभ पटवा है। पूछताछ में सौरभ ने शिवांगी, प्रमोद कुमार अहिरवार, हरिओम समेत अन्य व्यक्तियों के बरामद एटीएम कार्ड के बारे में बताया कि वह गरीब व जरूरतमंद लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम बैंक खाते खुलवाता था, जिसके बदले में उन्हें चार से पांच हजार रुपये देता था। इसके बाद इन खातों को साइबर अपराधियों को बेचता था। हर खाते के एवज में उसे दस हजार रुपये मिलते थे। साथ ही इन खातों का उपयोग वह साइबर ठगी से अर्जित धनराशि को रखने के लिए करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि सौरभ अब तक कई व्यक्तियों के नाम से फर्जी खाते खुलवाकर उनका उपयोग साइबर धोखाधड़ी के लिए कर चुका है। दो दिन पहले संचालित खाते में साइबर धोखाधड़ी के पैसे आए थे, जिन्हे निकालने वह एटीएम पर आया था।