{"_id":"5e71e9c88ebc3ea4e62cea15","slug":"jhansi-couple-jump-in-front-of-train-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत नाजुक
Wed, 18 Mar 2020 02:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्यार
- फोटो : pixabay
झांसी-भोपाल राजमार्ग स्थित बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह एक प्रेमी युगल चलती ट्रेन के आगे कूद गया। प्रेमी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकी प्रेमिका की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बसई निवासी शिवा अहिरवार का इलाके की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
घरवालों को पता चला तो युवती की शादी एक अन्य युवक से फरवरी में कर दी गई थी। इसके बाद भी ये दोनों एक दूसरे को चाहते रहे। बुधवार सुबह घर से निकलने के बाद दोनों बल्लमपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे, यहां भोपाल की तरफ जा रहे ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर शिवा की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत नाजुक होने पर मेडीकल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन