{"_id":"6a5b27ff8eefe8176906cb5d","slug":"jhansi-councilor-sets-up-shop-on-the-road-in-protest-against-encroachment-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अतिक्रमण के विरोध में पार्षद ने सड़क पर लगाई दुकान, पहले दिन 300 का बिका सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अतिक्रमण के विरोध में पार्षद ने सड़क पर लगाई दुकान, पहले दिन 300 का बिका सामान
Sat, 18 Jul 2026 12:45 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:45 PM IST
सार
अतिक्रमण के विरोध में बड़ाबाजार के पार्षद संजीव गुप्ता ने सोमवार को आमंत्रण पत्र बांटकर सड़क पर दुकान खोलने का एलान किया था।
विज्ञापन
सड़क पर दुकान लगाए पार्षद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अतिक्रमण के विरोध में वार्ड 59 के पार्षद ने मालिनों के चौराहा पर सड़क पर दुकान लगाई। पहले दिन 300 रुपये का सामान बिका। हालांकि, शुक्रवार को डिवाइडर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने यहां दुकान नहीं लगाई। उन्हें अंदेशा था कि पार्षद की ओर से दुकान लगाने का एलान करने के बाद यहां अतिक्रमण रोधी दस्ता कार्रवाई करने के लिए आएगा।
बड़ाबाजार के पार्षद संजीव गुप्ता ने सोमवार को आमंत्रण पत्र बांटकर 17 जुलाई को पार्षद कलेक्शन नाम से सड़क पर दुकान खोलने का एलान किया था। शुक्रवार को पार्षद ने दोपहर एक बजे सड़क पर तीन मेज लगाकर दुकान लगा ली और फल-सब्जी, कपड़े, बर्तन से लेकर जूते-चप्पल तक की बिक्री शुरू कर दी। पार्षद ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक बिक्री करने पर 300 रुपये का सामान लोगों ने खरीदा है। हालांकि, शुक्रवार को किसी रेहड़ी-पटरी दुकानदार ने फुटपाथ पर दुकान नहीं लगाई। अगर भविष्य में फुटपाथ या सड़क पर रेहड़ी-पटरी या ठेले वाले दुकान लगाते हैं तो वो भी सड़क पर फिर से दुकान लगाएंगे। अगर नगर निगम की टीम आती है तो दुकान हटा लेंगे। टीम के वापस जाते ही फिर दुकान लगा लेंगे। इस दौरान पार्षद अरविंद खटीक, सतेंद्र पुरी भी मौजूद रहे।
अक्सर लगता जाम, आवागमन में होती परेशानी
बड़ाबाजार से मालिनों के चौराहा तक जबरदस्त अतिक्रमण है। यहां सड़क की दोनों ओर तो ठेले वाले खड़े ही रहते हैं। डिवाइडर के बीचों बीच रेहड़ी पटरी दुकानदार कब्जा जमाए रहते हैं। ऐसे में यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दूसरी तरफ, वाहन चालकों को आवागमन में बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम रोजाना अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती है। बड़ाबाजार में भी कई बार अतिक्रमण हटवाया जा चुका है। अब फिर से अभियान चलाकर यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।