फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi-corona patient inrease

अप्रैल के चार दिन में ही मिले मई-जून 2020 से ज्यादा मरीज

Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
jhansi-corona patient inrease
झांसी। कोरोना वायरस दूसरी लहर पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है। पिछली बार से कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से संक्रमण लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अप्रैल के चार दिनों में ही पिछले साल मई और जून से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

झांसी में पिछले साल कोरोना का पहला मामला 27 अप्रैल को सामने आया था। तब ओरछा गेट बाहर की 59 वर्षीय महिला में कोरोना का संक्रमण मिला था। इसके बाद महिला के अन्य परिजन भी कोरोना के चपेट में आने शुरू हो गए। यहां से शुरू हुई कोरोना की रफ्तार जुलाई में बेकाबू हो गई। मगर इस बार तो मध्य मार्च से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। अप्रैल आते-आते तो कोरोना की दूसरी लहर की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं। एक अप्रैल को 57, दो को 29, तीन को 67 और चार को 63 मरीज सामने आने की वजह से पिछले चार दिनों में ही 226 मरीज मिल चुके हैं। जबकि, पिछले साल मई में 38 और जून में 151 केस सामने आए थे। इन दोनों महीनों को मिलाकर भी 189 केस ही हुए थे। ऐसे में आगे आने वाले समय में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

यूं संक्रमित मिले
वर्ष 2020 के अप्रैल महीने में चार, मई में 38, जून में 151, जुलाई में 2098, अगस्त में 2249, सितंबर में 2804, अक्तूबर में 1129, नवंबर में 1133, दिसंबर में 594, जबकि इस साल जनवरी में 293, फरवरी में 40 और मार्च में मार्च में 310 मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed