{"_id":"6aa0f5740f147c8332012610","slug":"jhansi-conduct-an-immediate-survey-of-crop-damage-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएं, कलक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएं, कलक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने दिए निर्देश
Wed, 09 Sep 2026 11:28 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:28 AM IST
सार
डीएम ने तहसील स्तर पर टीम गठित कर निर्देश दिए कि राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएं।
विज्ञापन
जनसुनवाई करते डीएम गौरंग राठी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कलक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम गौरांग राठी ने जनपद में बारिश से किसानों की बर्बाद हुई फसल की जानकारी ली। तहसील स्तर पर टीम गठित कर निर्देश दिए कि राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराएं। नुकसान की स्थिति से शासन को अवगत कराएं, ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके।
डीएम ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं। एडीएम वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क और समन्वय बनाए रखें। एडीएम पल्लवी मिश्रा ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में टीम गठित कर दी गई हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, एसडीएम न्याय सुभेंदु शेखर सिंह, किसान सुगर सिंह आदि मौजूद रहे।