{"_id":"6a3e85c4af5feb3f0600b71a","slug":"jhansi-commercial-building-including-an-illegal-coaching-centre-sealed-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अवैध कोचिंग समेत व्यावसायिक भवन सील, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हुआ था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अवैध कोचिंग समेत व्यावसायिक भवन सील, बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हुआ था निर्माण
Fri, 26 Jun 2026 07:29 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:29 PM IST
सार
जेडीए की टीम ने सीपरी बाजार स्थित टेक्नोक्रेट्स कोचिंग संस्थान व व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहे भवन को सील किया है।
विज्ञापन
जेडीए कार्यालय, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी सीलिंग की कार्रवाई की। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित मिली कोचिंग और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रहे एक भवन को भी सील किया गया।
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद झांसी विकास प्राधिकरण को भी अवैध निर्माण के लिए खिलाफ कार्रवाई करने की सुध आई है। जेडीए प्रशासन की ओर से टीम का गठन करने के बाद मंगलवार से कोचिंग का सर्वे शुरू हुआ। बुधवार को झांसी की आठ कोचिंग संस्थानों को सील भी किया गया। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जेडीए की टीम ने सीपरी बाजार स्थित टेक्नोक्रेट्स कोचिंग संस्थान को सील कर दिया। बताया गया कि यहां सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कक्षा छह से आठ और नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की क्लासेस संचालित होती थीं। इसके अलावा पहूज नदी पुल के पास ओमप्रकाश अग्रवाल का 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक उपयोग के लिए अवैध निर्माण कर वाणिज्यिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
जेडीए सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि इन दोनों स्थलों पर मानचित्र स्वीकृत नहीं था। इनके खिलाफ पहले भी नोटिस जारी करते हुए सीलिंग के आदेश जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार को सीलिंग की कार्रवाई की गई।