{"_id":"6ac1e640b5ee62984c04a687","slug":"jhansi-cm-s-office-seeks-explanation-regarding-stray-cattle-on-the-highway-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हाईवे पर भटक रहे गोवंश पर सीएम कार्यालय ने मांगा जवाब, पशु चिकित्सा टीम पहुंची राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हाईवे पर भटक रहे गोवंश पर सीएम कार्यालय ने मांगा जवाब, पशु चिकित्सा टीम पहुंची राजमार्ग
Sun, 04 Oct 2026 11:15 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:15 AM IST
सार
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और 10 गोवंश को पकड़कर रुद्र करारी स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल भेज दिया गया।
विज्ञापन
झांसी-खजुराहो हाईवे पर अन्ना गोवंश।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
अंबाबाय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर भटक रहे गोवंश को लेकर प्रकाशित खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। कार्यालय ने जवाब मांगा है। इसी क्रम में शनिवार को ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची। 10 गोवंश को पकड़कर रुद्र करारी स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल भेज दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय को आख्या भी भेजी गई। इसमें कहा गया कि जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश से यह गोवंश आ जाते हैं।
अमर उजाला ने दो अक्तूबर को हर रोज 23 लाख रुपये खर्च फिर भी गोवंश सड़क पर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें उल्लेख किया गया था कि जनपद में 276 गोशालाएं हैं। हर रोज प्रति गोवंश पर 50 रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। इस खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जवाब मांगा गया। 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज चौधरी ने टीम ने अंबाबाय पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर विचरण कर रहे 10 पशुओं को पकड़ा। आगे के लिए कार्य योजना भी तैयार की जा रही है। सीएम हाउस ने कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है।