फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: CM's office seeks explanation regarding stray cattle on the highway

Jhansi: हाईवे पर भटक रहे गोवंश पर सीएम कार्यालय ने मांगा जवाब, पशु चिकित्सा टीम पहुंची राजमार्ग

Sun, 04 Oct 2026 11:15 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 04 Oct 2026 11:15 AM IST
सार

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और 10 गोवंश को पकड़कर रुद्र करारी स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Jhansi: CM's office seeks explanation regarding stray cattle on the highway
झांसी-खजुराहो हाईवे पर अन्ना गोवंश। - फोटो : संवाद।

विस्तार

अंबाबाय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर भटक रहे गोवंश को लेकर प्रकाशित खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। कार्यालय ने जवाब मांगा है। इसी क्रम में शनिवार को ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची। 10 गोवंश को पकड़कर रुद्र करारी स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल भेज दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय को आख्या भी भेजी गई। इसमें कहा गया कि जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश से यह गोवंश आ जाते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला ने दो अक्तूबर को हर रोज 23 लाख रुपये खर्च फिर भी गोवंश सड़क पर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें उल्लेख किया गया था कि जनपद में 276 गोशालाएं हैं। हर रोज प्रति गोवंश पर 50 रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। इस खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से जवाब मांगा गया। 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज चौधरी ने टीम ने अंबाबाय पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर विचरण कर रहे 10 पशुओं को पकड़ा। आगे के लिए कार्य योजना भी तैयार की जा रही है। सीएम हाउस ने कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed