फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: CBI team raids CGST office, seizes several important files related to bribery case

Jhansi: सीजीएसटी दफ्तर पर सीबीआई टीम ने मारा छापा, रिश्वत मामले से जुड़ी कई अहम फाइलों को कब्जे में लिया

Tue, 06 Jan 2026 01:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 06 Jan 2026 01:08 PM IST
सार

सीबीआई टीम के पहुंचते ही दफ्तर में खलबली मच गई। सीबीआई टीम करीब तीन घंटे तक यहां रही। रिश्वत कांड से जुड़ी फाइलों को सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया। इनको लेकर टीम लखनऊ लौट गई।
 

विज्ञापन
Jhansi: CBI team raids CGST office, seizes several important files related to bribery case
सीजीएसटी कार्यालय, झांसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत दो अधीक्षकों के रिश्वतखोरी प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद सोमवार को सीबीआई टीम ने सीजीएसटी दफ्तर में छापा मारा। सीबीआई टीम के पहुंचते ही दफ्तर में खलबली मच गई। सीबीआई टीम करीब तीन घंटे तक यहां रही। उसने प्रभा भंडारी समेत अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा के दफ्तर का जायजा लिया। उसने तमाम फाइलों को खंगाला। रिश्वत कांड से जुड़ी फाइलों को सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया। इनको लेकर टीम लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन


सीबीआई टीम शाम करीब साढ़े चार बजे सीजीएसटी ऑफिस पहुंची। इससे कर्मचारियों में खलबली मच गई। किसी को भी बाहर जाने नहीं दिया गया। सीबीआई टीम ने ऑफिस कर्मियों से तीनों आरोपी अफसरों के बारे में पूछताछ की। प्रभा भंडारी, अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा की ओर से निपटाई गईं पुरानी फाइलों को भी उलटा पलटा गया। उनके दफ्तरों में रखे रजिस्टरों की भी पड़ताल की। अक्सर आने-जाने वालों के बारे में जानने के लिए आगंतुक रजिस्टर को भी पलटा। सीबीआई टीम अपने साथ जय दुर्गा हार्डवेयर समेत अन्य प्रतिष्ठानों से जुड़ी फाइलों को लेकर गई। सीबीआई टीम में शामिल अफसर कार्रवाई के बारे में कुछ भी बोलने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई टीम ने छापा मारकर 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीजीएसटी अधीक्षक अनिल तिवारी एवं अजय शर्मा समेत कारोबारी राजू मंगतानी एवं अधिवक्ता नरेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था। सीबीआई को डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के बारे में पता चला था, उनको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इन पांचों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांचों को हिरासत में लेने की तैयारी में सीबीआई
रिश्वतकांड के पांचों आरोपियों को सीबीआई हिरासत में लेने की तैयारी में है। इसके लिए सीबीआई टीम ने झांसी स्थित सीजीएसटी ऑफिस में छापा मारा। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को यहां से मिली कई फाइलों में गड़बड़ी की गई है। इन फाइलों से जुड़े सवाल कर्मचारियों से पूछे। उसके हाथ अहम सुराग आए हैं। अब इनके सहारे सीबीआई प्रश्नोत्तरी तैयार करने में जुटी है। इस प्रश्नोत्तरी के तैयार होने के बाद पांचों को सीबीआई हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। इन पांचों को आमने-सामने करके उनके साथ पूछताछ होगी।


अजय शर्मा के बैंक लॉकर से निकली सोने की ईंट, 1.07 करोड़ के गहने
सीजीएसटी अधीक्षक अजय शर्मा के विकास भवन के सामने स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से सोने की ईंट समेत 1.07 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद हुए हैं। सीबीआई टीम सोमवार सुबह करीब दस बजे ही बैंक शाखा जा पहुंची। बैंक से ही सीबीआई अफसरों ने अजय शर्मा की पत्नी को लॉकर खोले जाने की सूचना दी। उनको भी बैंक में बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में सीबीआई ने लॉकर खोला। यह लॉकर अजय शर्मा एवं उनकी पत्नी के नाम पर था। लॉकर खोलने पर सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 11 लाख रुपये नकद मिले। मूल्यांकन के लिए बुलाए गए विशेषज्ञों ने सोने-चांदी के जेवरात की कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपये आंकी। हालांकि अजय शर्मा की पत्नी यह जेवरात अपनी तीस साल पहले हुई शादी का बता रही थीं। सोने-चांदी के जेवरात के साथ इसमें करीब 600 ग्राम से अधिक वजन की सोने की ईंट भी बरामद की है। सीबीआई ने सभी आभूषण समेत नकदी को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे तक यह कार्रवाई चलती रही।




सीबीआई के पहुंचने से पहले इंडियन बैंक का खोला गया लॉकर
सीबीआई टीम को छानबीन में मालूम चला कि अजय शर्मा का लॉकर इंडियन बैंक में भी है। यहां भी सीबीआई टीम पहुंची थी लेकिन, छानबीन में मालूम चला कि वह लॉकर बृहस्पतिवार को ही खोलकर खाली कर दिया गया जबकि उसके एक दिन पहले बुधवार को ही अजय शर्मा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई को मालूम चला कि उसमें भी लाखों रुपये के जेवरात एवं नकदी रखे गए थे। अजय की गिरफ्तारी के बाद इस लॉकर को खोलकर सारे जेवरात एवं नकदी निकाल लिए गए जबकि सेंट्रल बैंक का लॉकर नहीं खोल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed