फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Case registered against car owner in delivery boy's death

Jhansi: डिलीवरी बॉय की मौत प्रकरण में कार मालिक पर मामला दर्ज, लापरवाही से कार का दरवाजा खोलने पर हुआ था हादसा

Mon, 15 Jun 2026 12:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 15 Jun 2026 12:40 PM IST
सार

युवक बाइक से डिलीवरी देने के लिए जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे व्यक्ति ने अचानक से दरवाजा खोल दिया। जिससे युवक हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Jhansi: Case registered against car owner in delivery boy's death
डिलीवरी बॉय की मौत मामले में केस दर्ज। - फोटो : istock

विस्तार

सड़क किनारे खड़ी कार का अचानक दरवाजा खोलने से पीछे से आ रहे बाइक सवार की टकराकर मौत हो गई। हादसा 10 जून को आयकर भवन रोड से स्टेशन जाते समय हुआ। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महोबियापुरा मोहल्ला पुलिया नंबर नौ निवासी रुबीना बानो ने नवाबाद थाने में शिकायत की है कि उसके पति सोहेल मंसूरी एक फूड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। 10 जून की दोपहर वह बाइक से खाने की डिलीवरी देने के लिए स्टेशन रोड की ओर जा रहे थे। आयकर भवन के पास सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे व्यक्ति ने अचानक से दरवाजा खोल दिया। इससे उसके पति की बाइक कार के गेट से टकराकर गई। हेलमेट लगाए होने के बावजूद उनके सिर में चोट आने से वह गंभीर घायल हो गए। देवर साजिद मंसूरी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया। रुबीना ने पुलिस को बताया कि उक्त कार ललितपुर के तालबेहट निवासी शहनशाह के नाम पर है। पुलिस ने रुबीना की तहरीर पर मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed