{"_id":"6a17adfc4da1ee7d21047449","slug":"jhansi-brother-reaches-collectorate-with-a-bundle-of-bones-hanging-around-his-neck-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: गले में अस्थियों की पोटली लटकाए परिजन पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- गांव में घुसने नहीं दे रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: गले में अस्थियों की पोटली लटकाए परिजन पहुंचे कलेक्ट्रेट, बोले- गांव में घुसने नहीं दे रहे आरोपी
Thu, 28 May 2026 11:57 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 28 May 2026 11:57 AM IST
सार
पीड़ित का कहना है कि उसके भाई की करंट से मौत के मामले में गांव के लोगों पर प्राथमिकि दर्ज कराई थी। अब वह लोग राजीनामा को लेकर धमका रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस भी दबंगों का साथ दे रही है।
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर खड़े पीड़ित परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
टोड़ी फतेहपुर के विक्रमपुरा गांव निवासी सियाराम पाल बुधवार दोपहर अपने भाई की अस्थियां गले में लटकाए कलेक्ट्रेट जा पहुंचा। उसके भाई की मौत करंट लगने से हो गई थी। उसका आरोप है कि जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई, वह राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। इसमें पुलिस भी उसका साथ दे रही है। इस वजह से वह गांव में अपने भाई की अस्थियों का विसर्जन नहीं कर पा रहा है। सियाराम ने न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।
विक्रमपुरा निवासी सियाराम के मुताबिक 23 मई की शाम उसके भाई चतुर्भुज की करंट लगने से मौत हो गई। उसने लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब आरोपी उसे समझौता करने के लिए धमका रहे हैं। उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इससे डरकर उन लोगों ने गांव छोड़ दिया। अब गांव भी नहीं जा पा रहे हैं। मृत भाई के अस्थि विसर्जन समेत अन्य कार्यक्रम भी नहीं कर पा रहे हैं। सियाराम ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर जानमाल के सुरक्षा की मांग की है।