{"_id":"6a0805986fbdf383c005d15d","slug":"jhansi-brother-and-sister-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सगाई से चार दिन पहले हादसे में छोटे भाई के साथ दुल्हन की मौत, सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सगाई से चार दिन पहले हादसे में छोटे भाई के साथ दुल्हन की मौत, सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक
Sat, 16 May 2026 03:07 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 16 May 2026 03:07 PM IST
सार
खड़े ट्रक में पीछे से बाइक के घुस जाने से सगाई के चार दिन पहले दुल्हन एवं उसके छोटे भाई की मौत हो गई। एक साथ बेटी एवं बेटा गंवा बैठे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाई बहन की मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह पूंछ के मबूसा ओवरब्रिज के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक के घुस जाने से सगाई के चार दिन पहले दुल्हन एवं उसके छोटे भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे उसे तलाशने में जुटी है।
जालौन के दहगुवां गांव निवासी दृगपाल अहिरवार खेती किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी समेत तीन बेटियां शालिनी, सिमरन, शिवानी (22) समेत दो बेटे शनि एवं ईशू (19) थे। परिजनों ने बताया बड़ी बेटी शालिनी के ससुराल की शादी में शामिल होने शिवानी और ईशु शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है ईशु बाइक चला रहा था। जैसे ही दोनों थाना पूंछ अंतर्गत मबूसा ओवरब्रिज के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बाइक का पहिया निकल गया और दोनों के सिर ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़े। दोनों उछलकर करीब 15 मीटर दूर जा गिरे। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों मोठ सीएचसी ले जाए गए, यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मोंठ सीओ अजय श्रोत्रिय ने बताया कि ट्रक में पीछे से भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। अस्पताल ले जाने पर दोनों की मौत हो गई। ट्रक एवं चालक को तलाशा जा रहा है।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद
शादी के घर में छाया मातम
परिवार के लोग शिवानी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 20 तारीख को सगाई होनी थी। घर को सजाने का काम चल रहा था लेकिन, महज चार दिन पहले ही मौत की मनहूस दस्तक उनके घर आ पहुंची। एक साथ बेटी एवं बेटा गंवा बैठे पिता दृगपाल एवं मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिवानी जालौन के कैलाशी देवी महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी वहीं, ईशू बारहवीं में पढ़ता था।
पांच लाख के गहने लेकर निकले थे दोनों
शिवानी की बड़ी बहन शालिनी की ससुराल में 17 मई को बरात आनी थी। शालिनी ने अपने सारे जेवर मायके में रखे थे। बरात में पहनने के लिए उसने अपने जेवर शिवानी से मंगवाए थे। जेवर से भरा बैग शिवानी के पास था। हादसे की खबर लगने पर रोते-बिलखते शालिनी भी घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने पुलिस को इस बैग के बारे में बताया। थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के पता लगाने पर गहनों से भरा पूरा बैग सुरक्षित मिला। उसमें मंगलसूत्र, सोने के टप्स, कमरबंद, पायल समेत करीब पांच लाख के जेवर थे। पुलिस ने जेवर से भरा बैग परिजनों के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी देते मोठ सीओ...