फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi- breack the bank lock

झांसीः भंडरा में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बदमाशों ने तोड़े ताले

Fri, 12 Feb 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
jhansi- breack the bank lock
jhansi- breack the bank lock - फोटो : DEHAT
भंडरा। ग्राम भंडरा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बदमाशों ने बुधवार की रात को ताले तोड़ दिए लेकिन अंदर तिजोरी तक नहीं पहुंच सके। इसलिए कैश भी चोरी होने से बच गया। गुरुवार की सुबह प्रबंधक बैंक खोलने के लिए पहुंचे तो गेट के ताले टूटे मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों में भी रात की वजह से फोटो नहीं आ सकी। बदमाशों ने मकान मालिक के स्टोर रूम के शटर के ताले तोड़कर उसे उठाकर दीवार में सेंधमारी की भी कोशिश की।
विज्ञापन

भंडरा में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है। बुधवार की शाम को उप शाख प्रबंधक गायत्री प्रसाद पांडेय अपने सामने ताले बंदर कराकर गए थे। रात में बैंक के गेट पर दो तालों को बदमाशों ने तोड़ दिया। इसके बाद तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन वहां नहीं पहुंच सके। बदमाश बैंक से अन्य कोई सामान नहीं ले गए। तिजोरी तक पहुंचने के लिए बदमाशों ने मकान मालिक के स्टोर रूम के शटर का ताला तोड़कर बैंक की दीवार में सेंध लगाने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे उप शाखा प्रबंधक गायत्री प्रसाद पांडेय, बैंक अधिकारी सुशील सिंह, कैशियर देवेंद्र राजपूत, मोहित साहू, दफ्तरी गोपाल अहिरवार, बैंक मित्र चंद्रभान अहिरवार पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। बैंक अधिकारियों ने अवकाश पर गए शाखा प्रबंधक हरिराम बैनिया को दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस के साथ बैंक के बड़े अधिकारियों को दी। इस पुलिस उपाधीक्षक मनीषचंद्र सोनकर, अभिषेक राहुल, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह, नयन सिंह व मऊरानीपुर बैंक के जनरल मैनेजर एसके सिंह ने मौके पहुंचकर घटना की छानबीन की। घटना के बारे में स्टाप से पूछताछ की। बताया गया कि बुधवार को ही कैश वैन धनराशि लेकर आई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें बैंक के बाहर लगे दोनों कैमरों में रात्रि की घटना कैद नहीं मिली। बैंक वालों ने बताया कि बाहर की ओर लगे कैमरे कभी काम करते हैं कभी बंद हो जाते हैं। इसकी शिकायत मैनेजर ने आनलाइन संबंधित कर्मचारी से की है। बैंक के उप शाखा प्रबंधक और अधिकारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed