{"_id":"6a5e26126bafc10a060f03af","slug":"jhansi-body-of-missing-teenager-found-in-a-farm-well-incident-causes-a-stir-in-the-area-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दो दिन से लापता 11वीं के छात्र का शव खेत के कुएं में मिला, इलाके में सनसनी; क्रिकेट खेलने निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दो दिन से लापता 11वीं के छात्र का शव खेत के कुएं में मिला, इलाके में सनसनी; क्रिकेट खेलने निकला था
Mon, 20 Jul 2026 07:24 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:24 PM IST
सार
छात्र दो दिन पहले क्रिकेट खेलने के लिए निकला था जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस व स्थानीय लोग एवं मृतक अंकित की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खजराहा बुजुर्ग के पनिहारी मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय अंकित पुत्र कोमल अहिरवार का शव सोमवार को एक खेत के कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दाे दिन पहले वह क्रिकेट खेलने के लिए निकला था उसके बाद से किशोर का कुछ पता नहीं चल सका था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।
परिजनों के मुताबिक, अंकित 11वीं का छात्र था। 18 जुलाई को वह क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर भेल चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 19 जुलाई को बबीना थाने में गुमशुदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार 20 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे अंकित के पिता कोमल अहिरवार ने बटाई पर खेती किए जा रहे खेत के कुएं में बेटे का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग की है।
सीओ सदर प्रिया सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले मृत्यु के कारणों के संबंध में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।