फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: BJP leader beats truck driver with sticks and opens fire

Jhansi: भाजपा नेता ने ट्रक चालक को लाठियों से पीटा व फायरिंग की, मौरंग खदान पर गाड़ी लोड कराने का विवाद

Sat, 23 May 2026 11:07 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 23 May 2026 11:07 AM IST
सार

पुलिस ने भाजपा नेता व मौरंग व्यापारी श्रेष्ठ साहू सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhansi: BJP leader beats truck driver with sticks and opens fire
भाजपा नेता सहित दस पर केस। - फोटो : istock

विस्तार

टहरौली। ग्राम कुकरगांव में संचालित मौरंग खदान पर बालू भराने पहुंचे ट्रक चालक के साथ मारपीट व फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने भाजपा नेता व मौरंग व्यापारी श्रेष्ठ साहू सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा निवासी ट्रक चालक आशीष ने टहरौली थाने में दी तहरीर में बताया कि वह ट्रक चलाने का कार्य करता है। 19 मई को वह अपने ट्रक में मौरंग लोड कराने के लिए कुकरगांव बालू घाट पर पहुंचा था, लेकिन दो दिन तक ट्रक लोड नहीं हो सका। आरोप है कि लंबे इंतजार के चलते उसका राशन भी समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार 20 मई की रात लगभग नौ बजे उसने खदान कर्मियों से कई बार गाड़ी भरने को कहा, जिस पर कर्मचारियों ने अभद्रता कर उसे वहां से भगा दिया। आरोप है कि रात लगभग 11 बजे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रेष्ठ साहू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और अभद्रता करने लगे। उसने जब विरोध किया तो श्रेष्ठ जान से मारने की नीयत से असलहा निकालकर उसके ऊपर फायर कर दिया। चालक का आरोप है कि गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद नदीम, अनुराग, कल्यान, रजऊ, चंदन सहित चार अज्ञात लोगों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। नदीम ने बेल्ट से गला दबाया, जबकि अन्य लोगों ने लाठियों से हमला कर उसे घसीटा। चालक ने बताया कि वह जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा और बाद में बेहोश हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed