फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi bjp

महापौर की टिकट पर भाजपाइयों में घमासान

Sat, 07 Oct 2017 12:45 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 07 Oct 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
jhansi bjp
bjp jhansi news - फोटो : demo pic
महापौर की सीट सामान्य होने के संकेत मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के बीच घमासान शुरू हो गया है। दावेदार सक्रिय हैं। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर झांसी आए तोकुछ दावेदारों ने उनसे मुलाकात की और एक अन्य दावेदार की शिकायत कर दी। मांग कि पहले उनसे इस्तीफा लिया जाए और तब उनका दावा स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व ने झांसी नगर निकाय चुनाव का प्रभारी प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर को बनाया है। शुक्रवार को पार्टी नेताओं को संकेत मिले कि महापौर की सीट सामान्य हो गई है, जिसकी घोषणा दस अक्तूबर तक हो जाएगी। इस बात का पता लगते ही सामान्य सीट होने का इंतजार करने वाले दावेदार सक्रिय हो गए हैं। टिकट पाने के लिए सभी अपनी पूरी ताकत, संबंध और सिफारिश को जोर दिखाने में लग गए हैं। इत्तिफाक से शुक्रवार की शाम विद्या सागर सोनकर का भी झांसी आना हो गया। कुछ स्थानीय नेताओं ने उन्हें बड़ागांव के पास रोक लिया। इस दौरान उन्हें बताया कि जिम्मेदार पद पर रहने के बाद भी एक पदाधिकारी महापौर का टिकट मांग रहे हैं। अगर टिकट मांगना है तो पहले वे अपने पद से इस्तीफा दे। इस पर प्रदेश महामंत्री ने उनकी बात को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री ने सर्किट हाउस में नगर निकाय चुनाव को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठ की।  मालूम हो कि, प्रमुख दावेदारों में राकेश गुप्ता, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी, संजीव श्रृंगीऋषि, अमित साहू, संतोष गुप्ता, चंद्रभान राय, अनूप अग्रवाल और रामतीर्थ सिंघल के नाम सामने आ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed