{"_id":"629334b87978ad2cdc7177ce","slug":"jhansi-bike-riding-miscreants-shot-liquor-contractor-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, अस्पताल में मौत
Sun, 29 May 2022 02:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 29 May 2022 02:24 PM IST
सार
महोबा के अजनार थाना के धौरा गांव निवासी अजय पाल मध्य प्रदेश के नौगांव में शराब कंपनी का ठेकेदार है। शनिवार देर शाम बाइक से नौगांव से अपने गांव धौरा लौट रहा था तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महोबा के शराब ठेकेदार अजय पाल को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, महोबा के अजनार थाना के धौरा गांव निवासी अजय पाल (40) मध्य प्रदेश के नौगांव में एक निजी शराब कंपनी का ठेकेदार है। शनिवार देर शाम बाइक से नौगांव से अपने गांव धौरा लौट रहा था। जैसे ही वह नौगांव से आगे पेट्रोल पंप की आगे बढ़ा पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर कर सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने से अजय वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अजय को पुलिस पहले नौगांव अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार देर रात उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।