{"_id":"6aba0e806780bf646f00f52a","slug":"jhansi-bank-branches-remained-open-on-a-sunday-for-the-first-time-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पहली दफा रविवार को खुली रहीं बैंक शाखाएं, काले कपड़े पहनकर पहुंचे बैंककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पहली दफा रविवार को खुली रहीं बैंक शाखाएं, काले कपड़े पहनकर पहुंचे बैंककर्मी
Mon, 28 Sep 2026 12:21 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:21 PM IST
सार
विरोध में तमाम बैंककर्मियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया हालांकि, देर-रात यह प्रस्तावित हड़ताल वापस ले गई।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक में काले कपड़े पहनकर पहुंचे बैंककर्मी।
- फोटो : स्वयं
विस्तार
तीन दिन की प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक शाखाएं खुलीं। बैंक कर्मियों के मुताबिक वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन को छोड़कर पहली दफा रविवार को बैंक खोले गए। इसके विरोध में तमाम बैंककर्मियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया हालांकि, देर-रात यह प्रस्तावित हड़ताल वापस ले गई।
विज्ञापन
एसबीआई में काले कपड़े पहनकर पहुंचे बैंककर्मी।
- फोटो : स्वयं
रविवार को एसबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत कई अन्य बैंक शाखाओं में ग्राहकों का कामकाज हुआ। हड़ताल के कारण अगले तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कारोबारियों ने भी जरूरी बैंकिंग काम रविवार को निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा, सीपरी बाजार
- फोटो : स्वयं
यूनियन पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रही है। 11 सितंबर को भी बैंककर्मी एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं। उस दौरान 238 बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ था हालांकि, देर-रात केंद्रीय यूनियन ने प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया। यूएफबीयू पदाधिकारी अशोक महावर ने बताया कि आईबीए और यूएफबीयू की उच्चस्तरीय बैठक में हड़ताल वापस लेने का फैसला हुआ है। उधर, हड़ताल को वापस लिए जाने से बैंक अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।