फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Babina road hang

तीन साल से अटका झांसी-बबीना मार्ग का चौड़ीकरण

Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Babina road hang
सड़क - फोटो : ????
झांसी। विद्युत विभाग के अभियंताओं की लापरवाही के चलते झांसी-बबीना मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पिछले तीन साल से अटका हुआ है। विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर शिफ्ट न करने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा। जिलाधिकारी ने अभियंताओं की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द चौड़ीकरण कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए। करीब 11 किमी लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य 2017 में स्वीकृत हो गया। चौड़ीकरण का कार्य पीडब्ल्यूडी को कराना था लेकिन, यहां लगे विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर आज तक शिफ्ट नहीं किए जा सके। बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में विद्युत अभियंताओं की लापरवाही पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद कार्य न कराने पर फटकार लगाई। उन्होंने जल्द ही कार्ययोजना तैयार करके कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत राकेश वार्ष्णेय, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील कुमर, अनुभव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed