{"_id":"6a0926309d24b74f4a042d67","slug":"jhansi-arms-smuggling-gang-busted-three-including-tantrik-arrested-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
Sun, 17 May 2026 07:51 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 17 May 2026 07:51 AM IST
सार
पुलिस के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर दयानंद महाराज बेहद शातिर है। पुलिस के सामने खुद को तांत्रिक बताता रहा। पुलिस के पूछताछ करने पर भी अपने पास कई तांत्रिक शक्तियों के होने का दावा करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तांत्रिक आरोपी व उसके साथी।
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपरी बाजार पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तांत्रिक समेत तीन शातिर असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सात अवैध असलहे, 66 कारतूस, 56 खोखा, पांच रामपुरी चाकू समेत 2.87 लाख रुपये नकद बरामद की गई।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक जर्मनी अस्पताल के पास रहने वाला मुकेश श्रीवास ने अपने यहां किराये पर रहने वाले विवेक चौहान एवं बॉबी उर्फ संत दयानंद महाराज के साथ असलहों का कारोबार करता था। शनिवार को ऑटो मैटिक एवं सेमी ऑटो मैटिक असलहे बेचने के लिए तीनों एसआईसी स्कूल के पास पहुंचे थे। सीपरी बाजार पुलिस भी भनक लगने पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में मालूम चला कि बॉबी उर्फ दयानंद एवं विवेक सगे भाई हैं। पिछले तीन साल से मुकेश के यहां किराये का मकान लेकर रहते हैं। तीनों मिलकर हथियार जमा करते थे। अच्छा दाम मिलने पर असलहे उनको बेच देते थे। सुंदर रामपुरी चाकू का कलेक्शन इनके पास से मिला। पैसों को लेकर दोनों भाइयों के बीच कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। पुलिस टीम में थाना प्रभारी जेपी चौबे, उपनिरीक्षक साजेश कुमार, दिलीप पांडेय समेत अन्य शामिल रहे। पुलिस ने तीनों को कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से आरोपी जेल भेज दिए गए।
इंस्टाग्राम में हजारों फालोवर, तंत्र-मंत्र के अपलोड करता है वीडियो
पुलिस के हत्थे चढ़ा असलहा तस्कर दयानंद महाराज बेहद शातिर है। पुलिस के सामने खुद को तांत्रिक बताता रहा। पुलिस के पूछताछ करने पर भी अपने पास कई तांत्रिक शक्तियों के होने का दावा करता रहा। यहां तक कहा कि मंत्र फूंक कर भस्म करने की ताकत रखता है। पुलिस के मुताबिक इनके सहारे ठगी भी करता था। इंस्टाग्राम में पेज बनाया है। इसमें दस हजार से अधिक फालोवर हैं। इसमें तंत्र-मंत्र समेत भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने का दावा करने वाले तमाम वीडियो अपलोड किए हुए हैं। डेढ़ फुटिया सिद्ध करने का वीडियो भी उसने अपलोड किया हुआ है। उसके यहां झाड़-फूंक कराने के लिए महिलाएं एवं युवतियां भी आतीं हैं। इसके भी कई वीडियो उसने पोस्ट किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन