फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Answer from BDO on district's ranking of 34 in development works

झांसी: विकास कार्यों की समीक्षा में जनपद की रैंकिंग 34 आने पर सीडीओ ने लगाई फटकार, बीडीओ से जवाब तलब

Fri, 14 Nov 2025 08:23 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 14 Nov 2025 08:23 AM IST
सार

सीडीओ ने 3108 शिकायतों के फीडबैक लेने पर 1243 में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर संबंधित विभागाध्यक्षों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Jhansi: Answer from BDO on district's ranking of 34 in development works
अफसरों के साथ समीक्षा बैठक में सीडीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम डैश बोर्ड के तहत विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें जनपद की रैंकिंग 34 आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्यों में सुधार लाने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए। 3108 शिकायतों के फीडबैक लेने पर 1243 में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर संबंधित विभागाध्यक्षों को फटकार लगाई। इस पर सीडीओ जुनैद अहमद ने मऊरानीपुर, बबीना एवं बड़ागांव के बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों से संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि अनेक विभाग अपनी रैंकिंग में सुधार ला सकते हैं। ऐसे विभाग अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग, कृषि विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी स्वयं पोर्टल का निरीक्षण करते हुए फीडिंग कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed