{"_id":"68fc50de5573af61240bdc1c","slug":"jhansi-angry-farmers-pelted-stones-after-waiting-for-hours-for-fertilizers-police-arrived-at-the-scene-and-p-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: घंटों इंतजार के बाद खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: घंटों इंतजार के बाद खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया शांत
Sat, 25 Oct 2025 09:54 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:54 AM IST
सार
खाद के लिए तड़के तीन बजे से समिति पर किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह तक किसानों की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगीं थीं। महिला किसानों की संख्या भी खासी थी। लेकिन, दोपहर तकरीबन एक बजे तक समिति के ताले नहीं खुले। इससे किसान आक्रोशित हो गए
विज्ञापन
नाराज महिला किसान पथराव करती हुईं
- फोटो : संवाद
विस्तार
घंटों इंतजार के बाद खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को उल्दन की बी पैक्स सहकारी समिति पर पथराव किया। हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हो पाया। हालांकि, इसके बाद भी तमाम किसानों का यहां से निराश होकर लौटना पड़ा।
रबी की बोआई शुरू हो चुकी है, ऐसे में किसानों को खाद की दरकार है। खाद की एक-एक बोरी के लिए किसानों के बीच मारामारी की स्थिति मची हुई है। बी पैक्स सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध होने की सूचना पर शुक्रवार की तड़के तीन बजे से यहां किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह तक किसानों की लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगीं थीं। महिला किसानों की संख्या भी खासी थी। लेकिन, दोपहर तकरीबन एक बजे तक समिति के ताले नहीं खुले। इससे किसान आक्रोशित हो गए। इस दरम्यान वहां मौजूद कुछ महिला किसानों ने समिति के गेट पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर उल्दन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने टोकन के जरिये खाद का वितरण शुरू कराया। हालांकि, इसके बाद भी तमाम किसानों को खाद नहीं मिल पाई।
इस संबंध में तहसीलदार ललित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खाद का वितरण नियमानुसार कराया जाएगा। वहीं, उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि टोकन व्यवस्था न होने और कर्मचारियों के देर से आने से कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई थी, जिसे संभाल लिया गया था।
विज्ञापन
समिति के गेट पर पथराव करतीं नाराज महिला किसान का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन