{"_id":"622a4cd8ba6f01262166c782","slug":"jhansi-again-expressed-confidence-in-bjp-lotus-blossomed-on-all-four-seats-jhansi-news-jhs2164713171","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी ने फिर जताया भाजपा पर भरोसा, चारों सीटों पर खिला कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ने फिर जताया भाजपा पर भरोसा, चारों सीटों पर खिला कमल
विज्ञापन
झांसी। जिले की जनता ने एक बार भी भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताते हुए चारों विधानसभा सीटों पर कमल का फूल खिलाया है। हर सीट पर मुख्य मुकाबले में समाजवादी पार्टी ही रही। जबकि, बसपा और कांग्रेस चुनाव में महज उपस्थिति दर्ज करने तक सीमित रहीं। जीत की घोषणा होते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने होली के एक सप्ताह पहले जमकर गुलाल उड़ाया।
मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली थी और आखिरी चक्र तक वे आगे बने रहे। चारों सीटों में सबसे बड़ी जीत झांसी सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा के खाते में गई।
रवि ने 1,48,262 वोट हासिल कर सपा के सीताराम कुशवाहा को 76,353 वोटों के अंतर से हराया। इसके साथ ही रवि जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हुए। सीताराम को 71,909 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि, बसपा के कैलाश साहू को 17,846 व कांग्रेस के राहुल रिछारिया को 8,841 वोट मिले।
विज्ञापन
बबीना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने जीत का क्रम दोहराया। राजीव ने 1,18,343 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के यशपाल सिंह यादव को 44,529 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। यशपाल को 73,814 वोट मिले। वहीं, बसपा के दशरथ सिंह राजपूत 30,540 और कांग्रेस के चंद्रशेखर तिवारी 2,332 वोटों पर सिमट गए।
गरौठा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। जवाहर ने 1,14,059 वोट प्राप्त कर सपा के दीपनारायण सिंह यादव को 33,662 मतों के अंतर से हराया। दीपनारायण को 80,397 वोट मिले। बसपा के वीर सिंह गुर्जर को 29,333 और कांग्रेस की नेहा निरंजन को 3,303 वोटों से संतोष करना पड़ा।
मऊरानीपुर में भाजपा-अपना दल गठबंधन की प्रत्याशी डा. रश्मि आर्य ने सपा के तिलक चंद्र अहिरवार को 58,595 वोटों के अंतर से हराया। रश्मि को 1,43,577 तथा तिलक को 84982वोट हासिल हुए। जबकि, बसपा प्रत्याशी रोहित रतन को 32,641 तथा कांग्रेस प्रत्याशी भगवानदास कोरी को 3,323 वोटों से संतोष करना पड़ा।