{"_id":"68a708a16b46ff82c904462a","slug":"jhansi-advocates-strike-continues-for-the-fourth-day-slogans-raised-against-sdm-judicial-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, एसडीएम न्यायिक के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, एसडीएम न्यायिक के खिलाफ लगाए नारे
Thu, 21 Aug 2025 05:23 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:23 PM IST
सार
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरक्त रहते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक के खिलाफ नारे लगाए गए।
विज्ञापन
तहसील में धरने पर बैठे अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार संघ मोंठ की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरक्त रहते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक के खिलाफ नारे लगाए गए। धरने की अगुवाई बार संघ अध्यक्ष लालजी गुर्जर तथा सचिव अखिलेश कुमार अहिरवार ने की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर वकीलों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बार संघ ने राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
इस दौरान बड़ी संख्या में वकील उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन अधिवक्ताओं के तेवर तीखे नजर आए। मालूम कि मोंठ के अधिवक्ता पिछले 4 दिन से मोंठ तहसील के राजस्व न्यायालय का बहिष्कार कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम न्यायिक की अदालत में हड़ताल के दौरान सामान्य तारीख वादकारियों को दिए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम से कहा लेकिन एसडीएम न्यायिक न्यायालय में बैठकर मुकदमों की सुनवाई करने लगी जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध किया और कहा कि अधिवक्ता हड़ताल पर है ऐसी स्थिति में सामान्य जनरल तारीख वादकारियों को दी जाए। जिसको एसडीएम न्यायिक ने नहीं माना तो अधिवक्ता धरने पर बैठ गए।