फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A young man who had come to attend his friend's engagement died

Jhansi: दोस्त की सगाई में शामिल होने आए युवक की मौत, बेकाबू कार ने बाइक सवार को कुचला

Sun, 05 Apr 2026 06:23 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Apr 2026 06:23 AM IST
सार

मृतक के बड़े भाई की शादी 30 अप्रैल को होनी है। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया।

विज्ञापन
Jhansi: A young man who had come to attend his friend's engagement died
हादसे में गई जान।

विस्तार

दोस्त की सगाई में आए युवक की मौत हो गई। वह सगाई समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था। बबीना के गुरुनानक वर्कशॉप के पास तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके बड़े भाई की शादी 30 अप्रैल को होनी है। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन



दतिया के बसई गांव का अभिषेक लोधी (23) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। गांव में उसके दोस्त की सगाई थी। तीन दिन पहले वह गांव आया था। शुक्रवार को सगाई में शामिल होकर बाइक से चचेरे भाई के घर बिजौली आ रहा था। यहां से उसे ट्रेन से दिल्ली जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह बबीना में गुरुनानक वर्कशॉप के पास पहुंचा, तभी एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आई। पुलिस ने नाजुक हाल में उसे मेडिकल अस्पताल भिजवाया। शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed