फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A taxi driver ended his life by hanging himself; the incident occurred in Lahar Thakurpura village

Jhansi: पारिवारिक विवाद के बाद टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Jun 2026 03:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Jun 2026 03:06 PM IST
सार

बबीना के लहर ठकुरपुरा गांव में रविवार दोपहर ऑटो चालक करण सिंह ने घर के बाहर पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Jhansi: A taxi driver ended his life by hanging himself; the incident occurred in Lahar Thakurpura village
करन की फाइल फोटो व घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बबीना के लहर ठकुरपुरा गांव में रविवार दोपहर ऑटो चालक करण सिंह ने घर के बाहर पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। उसके सुसाइड के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि करण ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। परिवार में दो बेटे अंकुश एवं सौरभ हैं। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। परिवार के विवाद की वजह से करण परेशान रहता था। शनिवार को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था। रविवार सुबह उसका शव घर के बाहर पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर बबीना पुलिस भी पहुंच गई। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed