फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A history-sheeter lodged in jail threatened a businessman... so many bullets will be fired

Jhansi: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने कारोबारी को फोन से धमकाया, इतनी गोली घलेगी... बचना है तो मुलाकात करो

Thu, 28 Aug 2025 07:22 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 28 Aug 2025 07:22 AM IST
सार

जिला कारागार में बंद हिस्ट्रीशीटर के फोन पर धमकी देने का 46 सेकंड के वायरल ऑडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: A history-sheeter lodged in jail threatened a businessman... so many bullets will be fired
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी जेल में हिस्ट्रीशीटर बदमाश वीरेंद्र राजपूत के कारोबारी को धमकाने का ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 50 सेकंड के ऑडियो में हिस्ट्रीशीटर ठेठ बुंदेलखंडी अंदाज में धमकाते हुए कारोबारी को गोली से मारने की बात कह रहा है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


थाना चिरगांव के पहाड़ी चुंगी निवासी अनिल कुमार जैन की मोटरपार्ट्स की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जेल में बंद वीरेंद्र राजपूत ने कुछ दिन पहले उनको मोबाइल फोन पर जान से मार देने की धमकी दी थी। जेल से फोन आने की बात सुनकर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


46 सेकंड के वायरल ऑडियो से पुलिस में हड़कंप 

पीड़ित अनिल कुमार के मुताबिक, प्रताप डेरा निवासी हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र राजपूत उनसे रंगदारी मांग रहा था। उसके खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एसओजी से हुई मुठभेड़ में वीरेंद्र पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। अनिल का आरोप है कि आठ अगस्त को वीरेंद्र ने जेल से उसे मोबाइल पर कॉल करके परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। ऑडियो में मुठभेड़ के लिए अनिल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा रहा था कि जेल में आकर मुलाकात करे। ऐसा न करने पर गोली चलवाने की धमकी दे रहा है। अनिल का आरोप है कि इसके पहले भी वीरेंद्र जेल से उसे कॉल करके धमका चुका है। उसके डर से अनिल ने यह बात नहीं बताई। मंगलवार को उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसपी देहात डॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आशंका है कि पेशी पर आने के दौरान आरोपी ने किसी के फोन से बात की। मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed