फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A constable gave a mobile phone to a history sheeter who had come for hearing and sent him to jail

Jhansi: पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर को सिपाही ने दिया था मोबाइल, एक कॉल का लेता था 500, सस्पेंड कर भेजा जेल

Sat, 30 Aug 2025 08:17 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 30 Aug 2025 08:17 AM IST
सार

पुलिस के सामने सिपाही बंटी ने सारी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि पांच सौ रुपये लेकर वह पेशी पर आने वालों की बात करता था। इसके लिए फोन सना से लेता था।

विज्ञापन
Jhansi: A constable gave a mobile phone to a history sheeter who had come for hearing and sent him to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवालात ड्यूटी में तैनात सिपाही बंटी ठाकुर ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बदमाश वीरेंद्र राजपूत को धमकाने के लिए मोबाइल उपलब्ध कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तब बंटी समेत हवालात से सटे चैंबर में बैठने वाली सना नाम की युवती का नाम सामने आया। सिपाही बंटी ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सारी बात सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद देर शाम लिखा-पढ़ी करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मोबाइल पर धमकाने का ऑडियो वायरल

मंगलवार को थाना चिरगांव के पहाड़ी चुंगी निवासी कारोबारी अनिल कुमार जैन ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बदमाश वीरेंद्र राजपूत के खिलाफ मोबाइल से जान से मार डालने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके मोबाइल पर धमकाने का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वह साफ-साफ गोली मारने की बात कह रहा था। अनिल के आरोप से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। अनिल जैन के कॉल डिटेल खंगालने पर जिस नंबर से धमकाने की बात सामने आई वह खुशीपुरा निवासी सना का निकला। छानबीन करने पर पुलिस कोमालूम चला कि सना कचहरी में काम करती है। सना से ही पुलिस को हालात ड्यूटी में तैनात बंटी ठाकुर निवासी धौलपुर के बारे में पता चला। शुक्रवार को पुलिस ने बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के सामने सिपाही बंटी ने सारी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि पांच सौ रुपये लेकर वह पेशी पर आने वालों की बात करता था। इसके लिए फोन सना से लेता था।
विज्ञापन


छह माह से हवालात ड्यूटी में तैनात था बंटी

बंटी ठाकुर 2023 से झांसी में है। पुलिस लाइन से उसकी पिछले छह माह पहले हवालात डयूटी लगाई गई थी। तब से वह वहीं ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसका परिचय हवालात से सटे चैंबर में बैठने वाली सना से हो गया। बंटी ने ही सना को मोबाइल लाने के लिए राजी किया। सना के पास एक सिम था। रोजाना सुबह वह मोबाइल घंटी को थमा देती थी। इसके बाद मोबाइल बंटी के पास रहता था। वह पेशी पर आने वाली से पांच सौ रुपये लेकर उनकी किसी भी नंबर पर बात करा देता था। वीरेंद्र ने भी बंटी से फोन लेकर कारोबारी अनिल जैन को दो बार धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश

सिपाही बंटी ठाकुर का इस मामले में नाम सामने आने के तुरंत बाद एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने उसे निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दे दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि कारागार डयूटी लगाने की भी जांच होगी। इसमें भी बदलाव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed