{"_id":"6ab6243503b06191f90f99d2","slug":"jhansi-a-150-year-old-tamarind-tree-collapsed-onto-the-road-in-samthar-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: समथर में 150 साल पुराना इमली का पेड़ भरभराकर सड़क पर गिरा, बिजली के खंभे और बाइकें हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: समथर में 150 साल पुराना इमली का पेड़ भरभराकर सड़क पर गिरा, बिजली के खंभे और बाइकें हुई क्षतिग्रस्त
Fri, 25 Sep 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
पेड़ की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन मोटरसाइकिलें दब गईं, जबकि बिजली के दो खंभे भी धराशायी हो गए।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
समथर कस्बे के अग्गा बाजार में शुक्रवार को करीब 150 वर्ष पुराना विशाल इमली का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन मोटरसाइकिलें दब गईं, जबकि बिजली के दो खंभे भी धराशायी हो गए।
विशाल पेड़ के सड़क पर गिरने से अग्गा बाजार में कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
प्रत्यक्षदर्शी परमाल सिंह गुर्जर ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल में खराबी आ गई थी। वह उसे ठीक कराने के लिए मिस्त्री की दुकान पर गए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और जैसे ही मिस्त्री की दुकान की ओर पहुंचे, उसी दौरान अचानक विशाल इमली का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे उनकी मोटरसाइकिल दब गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूटने के कारण आसपास की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।