फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 885 tonnes of garbage was removed in three days on Diwali

Jhansi: दीपावली पर तीन दिन में निकला 885 टन कचरा, देर रात तक चला उठान

Tue, 21 Oct 2025 08:40 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 21 Oct 2025 08:40 AM IST
सार

नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 294 टन, शनिवार को 296 टन और रविवार को 295 टन कचरा निकला है। इसलिए रात एक बजे तक कूड़े का उठान किया गया।

विज्ञापन
Jhansi: 885 tonnes of garbage was removed in three days on Diwali
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर पिछले तीन दिनों में 885 टन कचरा निकाल है। स्थिति यह रही कि कचरा उठाने के लिए नगर निगम को रात एक बजे तक गाड़ियां चलानी पड़ी।
विज्ञापन


दीपावली पर घर-घर में साफ-सफाई हुई है। इससे काफी कचरा निकाला है। कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की ओर से ढाई सौ गाड़ियां लगाई गई हैं। यह गाड़ियां रोजाना घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन करती हैं। बताया गया कि सामान्य दिनों में 190 से 200 टन कचरा महानगर के घरों से निकलता है। दीपावली पर सफाई के चलते पिछले तीन दिनों में डेढ़ गुना अधिक कचरा निकाला है।


नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 294 टन, शनिवार को 296 टन और रविवार को 295 टन कचरा निकला है। इसलिए रात एक बजे तक कूड़े का उठान किया गया। उन्होंने बताया कि कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम का बिजौली में प्लांट बना हुआ है। इसकी क्षमता 320 टीडीपी (टन प्रतिदिन) है। यहीं पर रोजाना निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके निस्तारित कराया जाता है। गीले कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए किया जाता है। जबकि सूखा कचरा सीमेंट फैक्ट्ररी भेज दिया जाता है, जहां चिमनी जलाने के लिए कोयले के साथ इसका उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed