फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 65,000 applications to become new voters

Jhansi: नए मतदाता बनने के लिए 65 हजार आवेदन, एसआईआर के तहत दावे-आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन

Fri, 06 Mar 2026 10:56 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 06 Mar 2026 10:56 AM IST
सार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि अब तक जनपद में 65909 फॉर्म-6 भरे जा चुके हैं। अब तक 3862 फॉर्म-7 और 21800 फॉर्म-8 भरे गए हैं।

विज्ञापन
Jhansi: 65,000 applications to become new voters
मतदाता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एसआईआर के तहत दावे-आपत्ति दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं, नाम कटवाने के लिए भी 3862 ने फाॅर्म-7 भरा है। इसके अलावा मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए भी 21,800 लोग आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


एसआईआर के तहत छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में ऐसे अर्ह युवा, महिला आदि मतदाता जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए जरूरी अभिलेख/घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरने के लिए छह मार्च तक का समय दिया गया है। इसके अलावा किसी नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 और किसी नाम में संशोधन/स्थानांतरण आदि के लिए फॉर्म-8 भरकर बीएलओ अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करने अथवा ऑनलाइन भरने के लिए समय दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि अब तक जनपद में 65909 फॉर्म-6 भरे जा चुके हैं। अब तक 3862 फॉर्म-7 और 21800 फॉर्म-8 भरे गए हैं। दावे/आपत्ति दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन



यह है स्थिति
जनपद फॉर्म-6 फॉर्म-7 फॉर्म-8
बबीना 11464 1245 4074
झांसी नगर 31030 1356 11257
मऊरानीपुर 12970 682 3685
गरौठा 10445 579 2784
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed