फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 48 council schools found closed, salary stopped, notice issued

Jhansi: बंद पाए गए 48 परिषदीय विद्यालय, वेतन रोका, नोटिस जारी

Tue, 19 Aug 2025 03:21 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 19 Aug 2025 03:21 PM IST
सार

 सभी विद्यालयों के अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोक दिया है। साथ ही सभी को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Jhansi: 48 council schools found closed, salary stopped, notice issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक के निरीक्षण के दौरान महीने भर में 48 परिषदीय विद्यालय बंद मिले थे। बीएसए ने इन सभी विद्यालयों के अनुपस्थित स्टाफ का वेतन रोक दिया है। अब उन्होंने सभी को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 16 जून से 23 जुलाई तक विद्यालयों का निरीक्षण किया था। सबसे ज्यादा बबीना ब्लॉक में 10 विद्यालय बंद मिले हैं। वहीं, बामौर और चिरगांव में नौ-नौ, बंगरा में आठ, मऊरानीपुर में पांच, मोंठ में तीन, गुरसराय में दो और बड़ागांव और नगर क्षेत्र में एक-एक विद्यालय निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए थे।
विज्ञापन


बीएसए विपुल शिवसागर ने बताया कि नदारद मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी का अनुपस्थित दिवस का वेतन अथवा मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी के जरिये तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed