{"_id":"68cb935b2826e73e220aad53","slug":"jhansi-220-kv-power-station-to-be-built-on-12-acres-at-a-cost-of-rs-110-crore-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 110 करोड़ से 12 एकड़ में बनेगा 220 केवी का बिजलीघर, हंसारी और दुनारा पावर हाउस का ओवरलोड होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 110 करोड़ से 12 एकड़ में बनेगा 220 केवी का बिजलीघर, हंसारी और दुनारा पावर हाउस का ओवरलोड होगा खत्म
Thu, 18 Sep 2025 10:36 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:36 AM IST
सार
16 उपकेंद्रों के माध्यम से 1.50 लाख उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जाती है। गर्मी के दिनों में शहर की खपत 235 मेगावाट तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
बिजली घर
विस्तार
ट्रांसपोर्ट नगर में 220 केवी क्षमता का नया पावर हाउस बनेगा। इसके लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कराया जाएगा। बिजलीघर बनने से जहां शहर की विद्युतापूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन
वहीं हंसारी और दुनारा पावर हाउस का ओवरलोड खत्म हो जायेगा। ग्वालियर रोड स्थित ट्रांसपोर्टनगर की 12 एकड़ भूमि में 110 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज भी दिया गया है।
विज्ञापन
शहर के ये उपकेंद्र जुड़ेंगे
मुन्नालाल, सूती मिल, उनाव गेट, मेडिकल, अंसल कॉलोनी, आवास विकास, अंबावाय आदि।
हंसारी और दुनारा पावर हाउस से मिलती है शहर को बिजली
शहर को बिजली आपूर्ति अभी 132 केवी हंसारी और 220 दुनारा पावर हाउस से मिलती है। 16 उपकेंद्रों के माध्यम से 1.50 लाख उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जाती है। गर्मी के दिनों में शहर की खपत 235 मेगावाट तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
झांसी विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें 220 केवी उपकेंद्र का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृत होते ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। बिजली घर बनने से शहर की बिजली व्यवस्था में काफी कुछ सुधार होगा।