Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 13.57 lakh names in the final voter list, 584 removed after notice

Jhansi: अंतिम मतदाता सूची में 13.57 लाख नाम, नोटिस के बाद 584 हटाए गए, 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल लिस्ट

Sun, 29 Mar 2026 11:03 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 29 Mar 2026 11:03 AM IST
सार

जिले में पहले कुल 15,77,337 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद 2.19 लाख नाम हटाए गए, जिससे संख्या घटकर 13,57,725 रह गई।

विज्ञापन
Jhansi: 13.57 lakh names in the final voter list, 584 removed after notice
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले की मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। विस्तृत जांच और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब अंतिम सूची में 13.57 लाख मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। नोटिस जारी होने के बाद 584 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में पहले कुल 15,77,337 मतदाता दर्ज थे। प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद 2.19 लाख नाम हटाए गए, जिससे संख्या घटकर 13,57,725 रह गई। इसके बाद प्रशासन ने 3,72,811 मतदाताओं को नोटिस जारी कर साक्ष्य मांगे थे। इन मामलों में दोहरी प्रविष्टि, मतदाता का स्थानांतरण, मृत्यु या रिकॉर्ड में विसंगतियां शामिल थीं।
विज्ञापन


छह मार्च तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की गई थीं और 27 मार्च तक सभी मामलों का निस्तारण किया गया। इसके बाद 13,57,141 मतदाता अंतिम सूची के लिए सही पाए गए हैं। यह सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि निर्धारित समय में सभी मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर ली गई। मतदाता सूची में दो जगह नाम होने, स्थानांतरित, मृतक या फिर तय 13 बिंदुओं पर साक्ष्य न दे पाने पर 584 नाम काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मतदाता और संशोधन
फॉर्म-6 के तहत 66,408 नए मतदाताओं के आवेदन स्वीकार किए गए।
फॉर्म-7 के आधार पर 3,759 नाम हटाए गए।
फॉर्म-8 के जरिये 21,228 मतदाताओं के विवरण में संशोधन किया गया।
फॉर्म-6ए के तहत 16 एनआरआई ने आवेदन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed