{"_id":"625945d24a50d343d7072fb5","slug":"jhansi-12-year-old-boy-committed-suicide-reason-unknown-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: 12 साल का बेटा खेलकर लौटा तो खाना खिलाकर सो गई मां, घर आए पिता ने देखा- फंदे से लटका था लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: 12 साल का बेटा खेलकर लौटा तो खाना खिलाकर सो गई मां, घर आए पिता ने देखा- फंदे से लटका था लाल
Fri, 15 Apr 2022 03:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Apr 2022 03:59 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से कुछ समय पहले ही वह खेलकर घर लौटा था। बेटे को खाना खिलाकर मां कुछ देर के लिए सो गई। इस बीच बच्चे के पिता घर लौटे तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था।
विज्ञापन
12 साल के बच्चे ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। यहां एक 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चे के ऐसा कदम उठाने से पूरा घर स्तब्ध है और समझ ही नहीं पा रहा है कि उसके जिगर के टुकड़े ने ये कदम क्यों उठाया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से कुछ समय पहले ही वह खेलकर घर लौटा था। बेटे को खाना खिलाकर मां कुछ देर के लिए सो गई। इस बीच बच्चे के पिता घर लौटे तो देखा कि बेटा फंदे से लटका था।
विज्ञापन
ओरछा गेट निवासी दिनेश शाक्या का बेटा युग शाक्या ( 12) गुरुवार शाम खेलकर घर लौटा था। मां वर्षा ने खाना खिला दिया, इसके बाद वह सो गई। पिता काम से लौटे तो स्टोर रूम की कुंडी अंदर से बंद थी।
विज्ञापन
तब उन्होंने खिड़की से देखा और पाया कि युग रूम के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका था। पिता ने दरवाजा तोड़कर बेटे को नीचे उतारा। इसके बाद आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर युग को मृत घोषित कर दिया गया। युग चौथी कक्षा का छात्र था। कोतवाल तुलसीराम पांडेय का कहना है मामले की जांच कराई जा रही है।