फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 1052 hectares of land will be acquired for the link expressway.

Jhansi: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए ली जाएगी 1052 हेक्टेयर जमीन, काश्तकारों को दिया जाएगा चार गुना मुआवजा

Thu, 05 Feb 2026 07:24 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 05 Feb 2026 07:24 AM IST
सार

लिंक एक्सप्रेस वे को एरच से आगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से मिला दिया जाएगा। इसकी मदद से झांसी से आगरा, दिल्ली, लखनऊ समेत पूर्वांचल की ओर जाने का रास्ता बेहद आसान हो जाएगा।

 

विज्ञापन
Jhansi: 1052 hectares of land will be acquired for the link expressway.
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए आपसी सहमति से जमीन ली जाएगी। काश्तकारों को जमीन की कीमत का चार गुना भुगतान किया जाएगा। इसके तहत कुल 1052 हेक्टेयर जमीन की खरीद होगी। करीब तीन हजार काश्तकारों की जमीन इसके दायरे में आएगी। जिला प्रशासन की ओर से जमीन लिए जाने की कवायद आरंभ कर दी गई है। काश्तकारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। इन आपत्तियों को निस्तारित करने के बाद ही जमीन लिए जाने की प्रक्रिया आरंभ होगी।
विज्ञापन



एरच स्थित जनरल बिपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर एवं बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में सरकार को भारी निवेश की उम्मीद है। इस नाते सरकार इनकी कनेक्टिविटी बेहतर करने में जुटी है। इन दोनों को एरच के आगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ने की कवायद की जा रही है। इसके लिए जालौन एवं एरच के बीच 115 किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण कराया जाएगा। एरच से आगे इसे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से मिला दिया जाएगा। इसकी मदद से झांसी से आगरा, दिल्ली, लखनऊ समेत पूर्वांचल की ओर जाने का रास्ता बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



जमीन लेने पर खर्च होंगे 228 करोड़
झांसी से जालौन के बीच प्रस्तावित 115 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस वे की लागत करीब 1300 करोड़ रुपये आंकी गई है। 228 करोड़ रुपये जमीन लेने पर खर्च होने का अनुमान है। हालांकि एक्सप्रेस वे की लागत में इजाफा होने की गुजांइश जताई जा रही है। यूपीडा अफसरों का कहना है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की तरह ही इसे फोर लेन का बनाया जाएगा। हालांकि आने वाले समय में इसे बढ़ाकर छह लेन का किए जाने की गुजांइश भी रहेगी। सरकार ने धनराशि भी स्वीकृत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी के चार तहसीलों से गुजरेगा लिंक एक्सप्रेस वे
सदर- रनगुवां, परसर, पाली परसर, खिरियापाली, मवई गिर्द, बरगढ़, आरी, कोट, लकारा, रौनीजा, चंदरा, अंबावाय।

टहरौली- शमशेरपुरा, सुरवई, परगहना, मवई, पिपरा, रावतपुरा, पथरेंडी, दिनेरा, दिनेरी, फूलखिरिया, कुकरगांव, कल्यानपुरा स्टेट

मोंठ- चेलरा, वरहटा, देवरी, पुराचिरगांव, मुसावली, करगुवां, बरल, नंदसिया, मोड़कलां, देवरा, निवी, खिरियाराम, बेहटासंत, नरी, सिमथरी, मुड़ेई, बिठरी, मड़गुवां।

गरौठा- गोकुल, डुड़ी, मलेहटा, अहरौरा, झिझिरिया, देवरा बुजुर्ग, भदरवारा बुजुर्ग, इसकिल बुजुर्ग, नकेरा, लभेरा, गौरा, हरदुवा, जुझारपुरा, बिलाती खेत, रौतानपुरा, टेहरका।

उरई - फूलपूरा, टिमरौन, गोरन, जैसारी कला, किशोरा, कोटरा, हिलगना, नंधा


बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ने पर मिलेगा फायदा
296 किलोमीटर लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे चित्रकूट में झांसी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-35 पर भरतकूप के निकट से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इटावा के कुदरैल गांव के पास मिलता है। इससे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, इटावा जुड़े लेकिन, झांसी वंचित रह गया था। लंबे समय से इसे झांसी से जोड़ने की मांग हो रही थी। झांसी में डिफेंस कॉरिडोर एवं बीडा स्थापित होने के बाद सरकार ने लिंक एक्सप्रेस वे मंजूर किया। इससे झांसी समेत मध्य प्रदेश के भी कई जनपदों का दिल्ली एवं लखनऊ के बीच परिवहन आसान होगा।



काश्तकारों से आपत्तियां मांगी गई हैं। उनको दस दिन में अपनी आपत्तियां देनी होंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जमीन की खरीद शुरू की जाएगी। इस लिंक एक्सप्रेस वे से झांसी भी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। इससे डिफेंस कॉरिडोर एवं बीडा को भी फायदा मिलेगा।- वरुण पांडेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed