फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhanshi Darshan bus will provide education tour to student

झांसी दर्शन बस कराएगी विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण

Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jhanshi Darshan bus will provide education tour to student
झांसी। पर्यटन निगम द्वारा संचालित झांसी दर्शन बस अब विद्यार्थियों को बुंदेलखंड में शैक्षिक भ्रमण कराएगी। उन्हें यहां के शोध स्थलों पर भी ले जाएगी। जल्द ही लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण और शोध कार्य के लिए इस बस के माध्यम से बिजौली, पृथ्वीपुर, बबीना आदि इलाकों में जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में प्रशासन के निर्देश पर झांसी विकास प्राधिकरण के सहयोग से झांसी में पर्यटन विकास के लिए झांसी दर्शन बस सेवा शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था, कि देशी और विदेशी के अलावा स्थानीय सैलानियों को झांसी और आसपास के सभी प्रमुख ऐतिहासिक, पर्यटन व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराना। लेकिन, इसमें सैलानियों ने कोई रुचि नहीं ली। ऐसे में यह बस बुंदेलखंड के अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों को ले जाने लगी। इसके बाद भी झांसी दर्शन बस को यात्रियों को टोटा झेलना पड़ रहा है। इससे उभरने के लिए अब यह बस विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण और ललितपुर, जालौन, कालिंजर सहित बुंदेलखंड के अन्य जिलों में शोध कार्य के लिए ले जाएगी। 13 सीटर एयर कंडीशनर बस में विद्यार्थी से 18 रुपये प्रति किलो मीटर किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पर्यटन निगम देश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में पत्र भेजेगी, ताकि झांसी दर्शन बस का उपयोग विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण में करें। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बुंदेलखंड क ा साहित्य एवं इतिहास पर पुस्तकें भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन निगम द्वारा संचालित राही वीरांगना के मैनेजर तारिक अजीज ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को बुंदेलखंड में शैक्षिक भ्रमण और शोध के लिए व्यापक सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह बस जल्द ही लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण और शोध कार्य के लिए बिजौली, पृथ्वीपुर, बबीना आदि इलाकों में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed