{"_id":"66888e3086ae730f200186c4","slug":"jewelry-worth-two-and-a-half-lakhs-was-stolen-by-breaking-the-lock-jhansi-news-c-11-jhs1002-346674-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ताला तोड़कर उड़ा दिए ढाई लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ताला तोड़कर उड़ा दिए ढाई लाख के गहने
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद के कोछाभांवर मोहल्ला में बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कोछाभांवर निवासी नारायनी ने पुलिस को बताया कि 29 जून को वह घर में ताला बंद करके दूसरे घर में नहाने गया था। उसी समय करीब 12 बजे से तीन बजे के बीच बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। आलमारी से जेवरात निकाल ले गए। उसके अंदर 12 पायल, सोने की चूड़ी रखी थी। जब वह लौटकर आया तब सारा सामान गायब था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।