फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelery worth three lakhs stolen from a female passenger's bag

Jhansi News: महिला यात्री के बैग से तीन लाख के जेवर चोरी

Sat, 24 Feb 2024 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 24 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth three lakhs stolen from a female passenger's bag
झांसी। ऑटो में सवार महिला यात्री के बैग से बदमाशों ने तीन लाख की कीमत के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घर पहुंचने पर पीड़िता ने बैग खोला, तो जेवर-नकदी गायब देख उसके होश उड़ गए। महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन जीआरपी ने घटना स्थल स्टेशन न होने का हवाला देकर महिला को लौटा दिया।
विज्ञापन

ग्वालियर निवासी रूबी अपने पति राजनारायण के साथ गुरसराय जाने के लिए शुक्रवार को इटावा-झांसी मेमू से सुबह 10 बजे झांसी स्टेशन पहुंची। स्टेशन के मुख्य द्वार पर ही एक ऑटो चालक ने उसका बैग लेकर उसे ऑटो में बिठा लिया। ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे। मायके पहुंचकर जब महिला ने बैग खोला तो उसमें से लगभग तीन लाख रुपये कीमत के हार, अंगूठी, करधनी और पांच हजार रुपये गायब थे। महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी, लेकिन स्टेशन परिसर में घटना होती या महिला ने स्टेशन से सूचना दी होती तो कार्रवाई की जा सकती थी। संवाद
विज्ञापन

----------
स्टेशन पर अंग्रेजी शराब के साथ युवक पकड़ा
झांसी। शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से हरियाणा के जिला रोहतक के करौथा सदर थाना निवासी कप्तान सिंह पुत्र उम्मेद सिंह को 60 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी हरियाणा से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में बेचता था। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed