फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jenny saved children's lives by risking her life

Jhansi News: जान पर खेलकर जेनी ने बचाई बच्चों की जान

Wed, 25 Sep 2024 03:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Jenny saved children's lives by risking her life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कुत्तों की वफादारी के किस्से तो काफी सुने होंगे लेकिन झांसी में मंगलवार को कुत्ते की वफादारी भी देखने को मिली। डॉगी (जेनी) की वफादारी देखकर चश्मदीद भी हैरत में पड़ गए। रक्सा के करौंदी माता मंदिर के पास एक मकान के बगीचे में खेल रहे बच्चों की जान बचाने के लिए फीमेल पिटबुल डॉगी (जेनी) धामन प्रजाति के सांप से भिड़ गई। तकरीबन तीन मिनट की लड़ाई के बाद डॉगी ने सांप को मार दिया।
रक्सा क्षेत्र के करौंदी माता मंदिर के पीछे सागर सिंह यादव परिवार के साथ रहते हैं। हरियाली और शुद्ध वातावरण के लिए मकान के सामने एक बगीचा भी बनाए हुए हैं। मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे उनका दस वर्षीय भतीजा युवराज और आठ वर्षीय टिक्कू के साथ पड़ोस में रहने वाले बच्चे बगीचे में खेल रहे थे। इसी दौरान धामन प्रजाति का सांप झाड़ियों से निकलकर बच्चों की ओर भागने लगा।
विज्ञापन

सांप को देखकर बच्चे घबरा गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज घर के भीतर तक नहीं पहुंच सकी लेकिन पास में बंधे पिटबुल डॉगी ने बच्चों की आवाज सुनकर इधर-उधर देखना शुरू कर दिया। बच्चों को बचाने के लिए डॉगी ने पूरी ताकत लगाकर गले में बंधी रक्सी को तोड़कर सांप पर हमला कर दिया। एक मिनट के भीतर ही जेनी ने सांप को मार डाला और बच्चों को बचा लिया। डॉगी के मालिक सागर यादव ने बताया कि आज हमारे डॉगी ने सांप को मारकर हमलोगों पर बड़ा उपकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed