{"_id":"61be3ff276fec95c2868842a","slug":"jdca-red-won-the-final-match-of-cricket-and-captured-the-trophy-jhansi-news-jhs2112489153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीसीए-रेड ने क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीतकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीसीए-रेड ने क्रिकेट का फाइनल मुकाबला जीतकर जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर आयोजित स्वर्गीय डी पी तिवारी ट्रॉफी में जेडीसीए-रेड की टीम ने जेडीसीए-ब्लू को 243 रनों से पराजित कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। बल्लेबाज अनिकेत यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त शादाब असलम ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए।
फाइनल मुकाबले में जेडीसीए-रेड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 508 रन बनाकर पारी की समाप्ति की। जिसमें अनिकेत यादव ने 191, रितुराज ने 94, अंकित प्रजापति ने 33 और सिद्धार्थ ने 32 रनों की पारी खेली। जेडीसीए- ब्लू की ओर से यश चौहान ने तीन और अयमान मकरानी, तौफीक खान, शुभ यादव और हर्ष प्रताप सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
पहली पारी के जवाब में जेडीसीए-रेड के गेंदबाज अनुज और वेदांत के तीन विकेट के बदौलत जेडीसीए-ब्लू की टीम 115 रन ही बना सकी। जिसमें जेडीसीए ब्लू के बल्लेबाज अमित रायकवार ने 33 रन और निहाल गंगिल 18 रन बनाएं। जिसके चलते जेडीसीए-रेड ने पहली पारी में 388 रनों की बढ़त बनाई। जेडीसीए- रेड ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट खोकर 189 रन बनाएं। जिसमें अनिकेत यादव ने 51 तथा सिद्धार्थ सेन ने 75 रन बनाएं। जेडीसीए-ब्लू की ओर से तौफीक खान ने तीन, शुभम यादव ने दो और साहलेमन हसन, अयमान मकरानी और वेदांत कौशिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए- ब्लू की टीम 220 रन ही बना सकी। जिसमें निहाल गंगिल ने 57, अमित रायकवार ने 52 और अश्मित सिंह ने नाबाद 38 रन बनाएं। वहीं, दूसरी पारी में जेडीसीए-रेड की तरफ से अंकित प्रजापति और अनुज ने दो, उत्कर्ष राजपूत, अभिषेक, वेदांत और अमित ने एक-एक विकेट हासिल किए। मैच के दौरान अंपायर पीयूष नामदेव और विभु श्रीवास्तव तथा स्कोरर बृजेंद्र सिंह एवं आब्जर्रवर रितेश शर्मा रहे। इस मौके पर जेडीसीए अध्यक्ष अरविंद कपूर, सचिव अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, बकुल शर्मा, संजय साहनी, विवेक खत्री, वेदांत मिश्रा, प्रशांत सिंह, सदा शिव टंडन, अल्ताफ सिद्दीकी, मोहम्मद रहूफ आदि मौजूद रहे। संचालन अखिलेश मिश्रा और आभार अजय मिश्रा ने व्यक्त किया।