फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JDCA-Blue took a lead of 107 in the first innings.

Jhansi News: पहली पारी में जेडीसीए-ब्लू ने 107 की बढ़त बनाई

Tue, 04 Feb 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
JDCA-Blue took a lead of 107 in the first innings.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जेडीसीए का तीन दिवसीय फाइनल मैच जेडीसीए-रेड व जेडीसीए-ब्लू के बीच सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेला जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 आयु वर्ग की आनंद मोहन मिश्रा ट्रॉफी का पहला मैच सोमवार को खेला गया।



टाॅस जीतकर जेडीसीए-ब्लू ने बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 259 रन बनाए। इसमें जीतेंद्र गौतम ने 65 रन, सीता रामदास ने 58 रन, शिवम राय ने 51 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी कर रही जेडीसीए-रेड के अथर्व कुलश्रेष्ठ ने 21 रन देकर 3 विकेट वहीं अमित कबूतरा, वेदांत कौशिक ने दो-दो और प्रबल व शिवम कबूतरा ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन


बल्लेबाजी करने उतरी जेडीसीए-रेड की टीम 45.3 ओवर में 152 रन ही बना सकी। ध्रुव निगम ने 43 नाबाद रन, अंकित प्रजापति ने 31 रन। जेडीसीए-ब्लू के निलय रायकवार ने 16 रन देकर 4 विकेट, मयंक सोलंकी व आयुष राज ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस प्रकार जेडीसीए-ब्लू ने पहली पारी में 107 रन की बढ़त बनाई है। इस मौके पर बृजेंद्र सिंह अंपायर, पियूष नामदेव स्कोरर, जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed