फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jda work

जेडीए का काम आसान करेंगे बेलदार

Tue, 29 Aug 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
jda work
nagar nigam jhansi - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण महानगर में बने मकानों की जांच करा रहा है। अवर अभियंताओं की कमी से जूझ रहा जेडीए अब इस काम में बेलदारों की मदद लेगा। यह बेलदार बताएंगे कि मकान नक्शे के अनुसार बना है या नहीं। वह नापजोख भी करेंगे।

यदि कोई मकान जेडीए से बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। या फिर नक्शा कुछ पास है और मौके  पर कुछ बना लिया गया है, तो ऐसे सभी मकानों का सर्वे कराया जा रहा है। पूरा शहर 08 जोन में बंटा हुआ है। जेडीए के चार अवर अभियंताओं की जिम्मेदारी दो-दो जोन में लगाई गई थी। लेकिन, शासन ने एक और अवर अभियंता आ जाने के कारण अब सभी पांचों अवर अभियंताओं की ड्यूटी सर्वे करने में लगा दी गई है। अवर अभियंता जयशंकर सिंह, संतोष कुमार वर्मा, पंकज गोयल, घनश्याम तिवारी व सुखबीर सिंह की ड्यूटी सर्वे में लगाई गई है। अभी अवर अभियंता क्षेत्र में नए आए हैं, इसलिए उन्हें क्षेत्र की जानकारी नहीं है। यह दिक्कत देखते हुए सभी अवर अभियंताओं के साथ-साथ एक-एक बेलदार को सहयोगी के रूप में लगाया गया है। अवर अभियंताओं के साथ बेलदार संतोष कुमार, सतीश कुमार, रामस्वरूप, दीपक कुमार और पूरन सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। यह बेलदार अवर अभियंताओं के साथ नापतौल करने में फीता पकड़ने अथवा किसी व्यक्ति के बारे में ब्योरा जुटाएंगे। सर्वे का काम पूरा करने के लिए सभी अवर अभियंताओं को तीन दिन की मोहलत दी गई है। बता दें कि शहर में एक लाख मकान हैं, लेकिन जेडीए में आधे से अधिक मकान बिना नक्शा स्वीकृत कराए बने हुए हैं। जिन मकानों का नक्शा स्वीकृत है, वह मकान भी नक्शा में हेरफेर करके बना लिए गए हैं।
विज्ञापन

जेडीए सचिव सीपी तिवारी ने बताया कि काम तेजी से कराने के लिए अवर अभियंताओं के साथ बेलदारों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed