फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   JCB entered the drains, cleaning started again

Jhansi News: नालों में उतरी जेसीबी, फिर से शुरू हुई सफाई

Sat, 21 Jun 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
JCB entered the drains, cleaning started again

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम की ओर से गंदगी से बजबजा रहे नालों की सफाई का काम फिर से शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य और निर्माण विभाग से नाला सफाई का पूरा ब्योरा तलब कर लिया है। ये भी सामने आया है कि कुछ नोडल अधिकारियों ने सफाई के दौरान नियमित निरीक्षण नहीं किया। इनसे जवाब-तलब किया जा सकता है।


नगर निगम की ओर से 11 बड़े नालों की सफाई का जिम्मा निर्माण विभाग को दिया गया है। इस पर 82.84 लाख रुपये खर्च होने हैं। नालों की लंबाई 15.44 किलोमीटर है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 297 छोटे और मझोले नालों की सफाई करवाई जा रही है। इनकी लंबाई 91.80 किलोमीटर है। इसके लिए 70 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। दोनों ही विभागों की ओर से दावा किया जा रहा है कि नाला सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है, मगर पड़ताल में कहीं सिल्ट जमा मिला तो कोई नाला गंदगी से पटा। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में इस मुद्दे पर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। नगर आयुक्त की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीपरी मार्ग आदि नालों की सफाई भी शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि शनिवार को नाला सफाई की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed