{"_id":"6047cb118ebc3ed3a2401870","slug":"janpratinidi-ask-our-not-hear-officer-jhansi-news-jhs190473741","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले जनप्रतिनिधि, हमारी भी नहीं सुनते अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले जनप्रतिनिधि, हमारी भी नहीं सुनते अफसर
विज्ञापन
झांसी। समीक्षा बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के सामने खूब अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने कहा कि अफसर हमारी भी नहीं सुनते हैं, जन समस्याओं पर भी नहीं देते ध्यान। इस पर सीएम ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को ताकीद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों को तेज गति से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में अफसरों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रदेश के मुखिया के सामने जनप्रतिनिधियों ने अपनी परेशानी जाहिर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी उनकी भी नहीं सुनते, ऐसे में जनता की कितनी सुनते होंगे, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर जांच के नाम व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं। व्यापारियों को इससे निजात दिलाई जाए। इस पर सीएम ने कहा कि यदि इस तरह को कोई मामला तो शिकायत दें, कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा हर माह तमाम उपभोक्ताओं के उपभोग से अधिक बिजली के बिल भेज दिए जाते हैं। उपभोक्ता बिल ठीक कराने के लिए विभाग के चक्कर काटते रहते हैं। लेकिन, बिल आसानी से दुरुस्त नहीं हो पाते हैं। साथ ही कहा कि बिल जमा करने में थोड़ा सा भी विलंब होने पर कनेक्शन काट दिए जाते हैं। इस पर सीएम ने विद्युत विभाग के एमडी को निर्देश दिए कि बढ़े हुए बिल ठीक कराने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को कतई परेशानी न होने दी जाए। साथ ही बिल बनाने में विभाग पूरी सावधानी बरते। कनेक्शन काटने पर सीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं में समय पर बिजली बिल जमा करने की प्रवृत्ति विकसित की जाए। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि मूंगफली खरीद केंद्रों पर अनियमितताएं सामने आईं थीं, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि 350 किसानों को निजी ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सरकार की तरफ से बजट भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं मिले हैं। इस पर सीएम ने विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विधायक ने गुरसरांय-गरौठा पेयजल योजना में गड़बड़ी का मामला उठाया। इस पर सीएम ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। साथ ही मांग की कि खरीफ की फसल खराब हो गई है। रबी की बुवाई नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों को फसल बीमा का लाभ जल्द मिल जाए। विधायक ने एरच बांध के रुके काम का भी मामला उठाया। वहीं, ललितपुर के विधायक ने पीडब्लूडी के अभियंता की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कुछ अफसरों की शिकायत की।