फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jamin ke vivad me apas me bhide damad, chakubaji me ek ghayal

जमीन को लेकर आपस में भिड़े दामाद, चाकूबाजी में एक घायल

Fri, 28 May 2021 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
jamin ke vivad me apas me bhide damad, chakubaji me ek ghayal
जमीन को लेकर आपस में भिड़े दामाद, चाकूबाजी में एक घायल
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद के शिवाजी नगर मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के दामाद आपस में ही भिड़ गए। एक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर दूसरे के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। नवाबाद पुलिस के मुताबिक शिवाजी नगर में सत्यदेव कुशवाहा (35) को ससुराल पक्ष से जमीन मिली है लेकिन, उसकी दूसरी पुत्री मोहिनी एवं उसका पति राकेश इससे संतुष्ट नहीं हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सत्यदेव विवादित स्थान में पहुंचा और निर्माण शुरू करा दिया। इसकी सूचना जब राकेश को मिली तब वह भी मौके पर पत्नी मोहिनी के साथ पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान राकेश ने चाकू निकाल लिया और सत्यदेव पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सत्यदेव खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा जबकि राकेश एवं मोहिनी से वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज परमिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल सत्यदेव को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर नवाबाद ईश्वर सिंह के मुताबिक घायल की तहरीर के आधार पर आरोपी राकेश एवं उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके इसकी पड़ताल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed